Posts

अनुज कुमार भूनी, दैनिक जागरण सरधना

अनुज कुमार भूनी मेरठ जनपद की सरधना तहसील के पत्रकार हैं, जो वर्तमान में दैनिक जागरण के सरधना कार्यालय में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वे अपने क्षेत्र में जनसरोकार, अपराध, सामाजिक मुद्दों और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं।अनुज ने पत्रकारिता की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के कैंपस से की है, जहां से उन्होंने एमजेएमसी (पत्रकारिता में परास्नातक) किया। उन्होंने कृपा राम जनता इंटर कॉलेज, सरूरपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ, जब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ काम करना शुरू किया। उन्होंने भारत समाचार जैसे टीवी चैनल (जो लखनऊ से संचालित होता था) के लिए रिपोर्टिंग की, परंतु उनका कार्यक्षेत्र सरधना ही रहा। इसके बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सर्किल ऐप और पब्लिक वाइब पर भी रिपोर्टिंग की। अमर उजाला में लगभग डेढ़ वर्ष संवाददाता के रूप में सेवाएं देने के बाद वे वर्ष 2023 से दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं। अनुज कुमार की खबरें अक्सर समाज के उपेक्षित वर्ग, किसानों, मजदूरो...

पत्रकारिता के बहुमूल्य नोट्स आसान भाषा में

पत्रकारिता के बहुमूल्य नोट्स आसान भाषा में   मुख्यपृष्ठ   कक्षा 12 वीं   कक्षा-11 वीं   कक्षा- 10 वीं   कक्षा-9 वीं   कक्षा- 8 वीं   कक्षा- 7 वीं   कक्षा- 6 ठी   पत्र   निबंध   बाल महाभारत   Weblink for Video   font converter   Practice Paper   ▼  9 मार्च 2018 अभिव्यक्ति और माध्यम के प्रश्न - उत्तर अभिव्यक्ति और माध्यम के प्रश्न 1.   समाचार किसे कहते हैं  ? उत्तर- नवीन जानकारी प्राप्त करना ही समाचार है  | 2. समाचार-पत्र क्या होता है  ? उत्तर- वह पत्र जिसमें प्रतिदिन ताज़े समाचार ,  विज्ञापन ,  टिप्पणियाँ , संपादक के नाम पत्र आदि होते हैं ,     समाचार पत्र कहलाता है  | 3. संवाददाता किसे कहते हैं  ? उत्तर- विभिन्न प्रकार के समाचार खोजकर अख...