अनुज कुमार भूनी, दैनिक जागरण सरधना
अनुज कुमार भूनी मेरठ जनपद की सरधना तहसील के पत्रकार हैं, जो वर्तमान में दैनिक जागरण के सरधना कार्यालय में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वे अपने क्षेत्र में जनसरोकार, अपराध, सामाजिक मुद्दों और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं।अनुज ने पत्रकारिता की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के कैंपस से की है, जहां से उन्होंने एमजेएमसी (पत्रकारिता में परास्नातक) किया। उन्होंने कृपा राम जनता इंटर कॉलेज, सरूरपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ, जब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ काम करना शुरू किया। उन्होंने भारत समाचार जैसे टीवी चैनल (जो लखनऊ से संचालित होता था) के लिए रिपोर्टिंग की, परंतु उनका कार्यक्षेत्र सरधना ही रहा। इसके बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सर्किल ऐप और पब्लिक वाइब पर भी रिपोर्टिंग की। अमर उजाला में लगभग डेढ़ वर्ष संवाददाता के रूप में सेवाएं देने के बाद वे वर्ष 2023 से दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं। अनुज कुमार की खबरें अक्सर समाज के उपेक्षित वर्ग, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की समस्याओं को उजागर करती हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने कई चर्चित रिपोर्टें प्रकाशित कीं, जिनमें अमृत सरोवर योजना की जमीनी सच्चाई और नवाबगढ़ी में दो मासूमों की तंत्र क्रिया में हत्या जैसे गंभीर मामलों पर बाईलाइन खबरें प्रमुख हैं।
Comments
Post a Comment